लायंस क्लब ऑफ छपरा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विकाश कुमार सिंह को मिला इंटरनेशनल बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

सम्मान प्राप्त करते विकास सिंह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran News : लायंस क्लब ऑफ छपरा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विकाश कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रतिष्ठित इंटरनेशनल प्रेसिडेंशियल पिन के साथ 'बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया. यह सम्मान बिहार के उपमुख्यमंत्री ने प्रदान किया.

विज्ञापन

Saran News : लायंस क्लब ऑफ छपरा के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् लायन डॉ. विकाश कुमार सिंह को उनके अध्यक्षीय कार्यकाल 2024-25 के दौरान किए गए उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवा कार्यों के लिए लायंस इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष फैब्रिसियो ओलिवेरा (ब्राजील) द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित इंटरनेशनल प्रेसिडेंशियल पिन पहनाकर 'बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया. यह सम्मान पटना के होटल ताज में आयोजित समारोह में लायंस इंटरनेशनल के इंटरनेशनल वाइस प्रेसिडेंट लायन मनोज शाह (नैरोबी, केन्या) ने प्रदान किया.

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने किया समारोह का उद्घाटन

सम्मान समारोह का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया. इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा, पीडीजी लायन प्रकाश नंदा एवं पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गणवंत मल्लिक सहित डिस्ट्रिक्ट 322-ई के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, क्लब अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित रहे.

उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए मिला सम्मान

डॉ. विकाश कुमार सिंह को यह सम्मान उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान क्लब द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों, नवाचारपूर्ण नेतृत्व, सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में निभाई गई प्रभावी भूमिका के लिए प्रदान किया गया.

स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में किए उल्लेखनीय कार्य

डॉ. विकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में लायंस क्लब ऑफ छपरा ने स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने, चिकित्सा सहायता तथा जनकल्याण से जुड़े अनेक सेवा प्रकल्पों का सफलतापूर्वक संचालन किया. इन कार्यों की जिला एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की गई.

मार्गदर्शकों और परिवार के प्रति जताया आभार

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. विकाश कुमार सिंह ने अपने मार्गदर्शक डॉ. एस.के. पांडेय, मेंटर डॉ. मनोज संकल्प, डॉ. विक्की आनंद, प्रह्लाद सोनी, तत्कालीन सचिव राकेश मिश्रा, वर्तमान अध्यक्ष उज्ज्वल वर्मा एवं संस्थापक अध्यक्ष सुशील वर्मा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया. उन्होंने अपने माता-पिता डॉ. हरेंद्र सिंह एवं सीमा सिंह तथा अपनी पत्नी अंजू सिंह के निरंतर सहयोग, विश्वास और प्रेरणा के लिए भी हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया.

Also Read : 'जल जीवन हरियाली महोत्सव' की शुरुआत, 15 दिनों में 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन