दो पक्षों में विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 04 Feb 2026 9:35 PM
कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत पियानो गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान चाकूबाजी की घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये.
छपरा. कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत पियानो गांव में मंगलवार की रात आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान चाकूबाजी की घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. घायलों की पहचान पियानो गांव निवासी अनिल चौधरी के पुत्र आशिक कुमार चौधरी और आशु कुमार चौधरी के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों का गांव के कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया. इसी दौरान आरोपितों ने चाकू से हमला कर दोनों भाइयों के पेट में वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गयी. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ धनंजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया. इधर, सूचना मिलते ही कोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर कोपा थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साथ ही दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में कोपा थाना क्षेत्र के पियानो निवासी मुजिबुल रहमान उर्फ गोलू व छोटे लाल साह उर्फ छोटू शामिल हैं. वर्तमान में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है तथा पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










