हरपुर परसा में 60 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
हरपुर परसा में 60 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हरपुर परसा गांव में छापेमारी की.

विज्ञापन

परसा. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हरपुर परसा गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने स्कूटी पर लदे 60 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार शराब धंधेबाजों की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी बिरेंद्र माझी के पुत्र मुकेश माझी तथा गंगोई गांव निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र सुकेश राय के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब की बड़ी खेप लेकर परसा की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित कर हरपुर परसा में छापेमारी की गयी. पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दोनों धंधेबाज स्कूटी समेत दबोच लिए गए. मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने स्कूटी से कुल 60 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लायी जा रही थी और इसका नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन