Chapra News : छपरा जंक्शन पर चेकिंग के दौरान शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 07 Mar 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Chapra News : छपरा जंक्शन पर चेकिंग के दौरान शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Chapra News : छपरा जंक्शन पर शुक्रवार को आरपीएफ के कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर आरपीएफ सह प्रभारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाये गये चेकिंग अभियान में अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

छपरा. छपरा जंक्शन पर शुक्रवार को आरपीएफ के कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर आरपीएफ सह प्रभारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाये गये चेकिंग अभियान में अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाव नगर गांव निवासी राजेश कुमार सिंह के पुत्र चिंटू कुमार और खिलवत वार्ड चार के लखविंदर के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है. आरपीएफ के सह प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि होली के पर्व को लेकर जंक्शन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या दो पर दोनों धंधेबाजों को शराब के साथ जाते हुए देखा गया, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गयी और दोनों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से कुल 18275 रुपये की शराब बरामद हुई है. दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है. इस अभियान में एएसआइ रमेश कुमार पासवान, हेड कांस्टेबल विजय बहादुरगढ़, कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन