Chhapra News : मामूली विवाद में दो दोस्तों ने एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला, जख्मी

Chhapra News : नगर थाना क्षेत्र के दहियांवा टोला मोहल्ले में दो दोस्त के बीच हुई चाकूबाजी मे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल नगर थाना क्षेत्र के दहियावा टोला निवासी बबन सिंह और सुशील मिश्रा बताये जाते है.
छपरा. नगर थाना क्षेत्र के दहियांवा टोला मोहल्ले में दो दोस्त के बीच हुई चाकूबाजी मे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल नगर थाना क्षेत्र के दहियावा टोला निवासी बबन सिंह और सुशील मिश्रा बताये जाते है. इस संदर्भ मे स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों दोस्त एक-दूसरे के घर आना-जाना करते थे और इनके बीच काफी घनिष्ठ संबंध थे. लेकिन, एक छोटी-सी बहस अचानक हिंसक झगड़े में बदल गयी. कुछ ही मिनटों में हालात ऐसे बिगड़े कि दोनों ने चाकू निकालकर एक-दूसरे पर वार कर दिया. देखते ही देखते मोहल्ले में अफरातफरी मच गयी. वही गंभीर रूप से घायल दोनों दोस्तों को तुरंत स्थानीय लोगों ने छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बबन सिंह के गले में चाकू लगा है. जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर पटना रेफर कर दिया गया. वहीं सुशील मिश्रा को भी गहरी चोटें आयी हैं, लेकिन उसकी स्थिति थोड़ी स्थिर है और उसका इलाज शहर के निजी क्लीनिक में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. लेकिन अभी तक असली वजह साफ नहीं हो पायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जैसे ही दोनों घायलों की स्थिति में सुधार होगा. उनका बयान दर्ज किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




