देसी कट्टा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
देसी कट्टा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

नगर थाना को सूचना मिली कि पुलिस क्लब के समीप आयोजित मेले में मुफ्त झूला झूलने को लेकर झूला संचालक और कुछ शरारती तत्वों के बीच कहासुनी हुई.

विज्ञापन

छपरा. नगर थाना को सूचना मिली कि पुलिस क्लब के समीप आयोजित मेले में मुफ्त झूला झूलने को लेकर झूला संचालक और कुछ शरारती तत्वों के बीच कहासुनी हुई. विवाद के दौरान शरारती तत्वों ने भाड़े पर बुलाये गये कुछ युवकों से मारपीट और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से एक कट्टा और चार कारतूस बरामद हुए. पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने कचहरी स्टेशन पर मारपीट और फायरिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इस संबंध में आर्म्स एक्ट दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त प्रताप कुमार, पिता त्रिलोकी साह निवासी नलीगंज, थाना-भगवान बाजार व आकाश कुमार, पिता तालकेश्वर प्रसाद शिल्पी चौक शामिल हैं. टीम में नगर थाना थानाध्यक्ष व थाना के अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन