Chhapra News : पहले दिन सारण प्रमंडल के 28 प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों की हुई ट्रेनिंग

Chhapra News : आने वाले दिनों में पैक्स की एक अलग पहचान होगी और ग्रामीण क्षेत्र के विकास में इनकी अहम भूमिका होगी. पैक्स के माध्यम से गांव के साथ-साथ ग्रामीणों का भी तेजी से विकास होगा
छपरा. आने वाले दिनों में पैक्स की एक अलग पहचान होगी और ग्रामीण क्षेत्र के विकास में इनकी अहम भूमिका होगी. पैक्स के माध्यम से गांव के साथ-साथ ग्रामीणों का भी तेजी से विकास होगा. यह बातें प्रमंडल के सारण, सीवान और गोपालगंज के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के लिए आयोजित कार्यशाला-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संयुक्त निबंधक सहयोग समितिया पटना मुख्यालय के कामेश्वर ठाकुर ने कही. इस अवसर पर ज्वाइंट रजिस्ट्रार सारण सईद मसरूख आलम, जिला सहकारिता पदाधिकारी सारण सुधीर कुमार सिंह, अस्सिटेंट रजिस्टार सुमन कुमार सिंह सीवान, जिला ऑडिट ऑफिसर स्वप्निल सिंह, प्रशासनिक पदाधिकारी सीवान आलोक कुमार वर्मा, अनिल कुमार पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम सारण जिला मुख्यालय स्थित गर्ल्स स्कूल परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सभागार में चल रहा है. इस कार्यक्रम के माध्यम से पैक्स में व्यवसायिक विविधीकरण एवं बहुउददेशीय सेवा केन्द्र के रूप में कार्य करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
प्रमंडल के 857 पैक्स को दी जा रही है ट्रेनिंग
सारण प्रमंडल अंतर्गत कुल 857 पैक्स है. जिनको ट्रेनिंग दी जा रही है. पहले दिन सारन जिला के सभी प्रखंडों के पैक्स अध्यक्ष और प्रबंध करनी सदस्य के अलावा सीवान जिले के दरौदा, महाराजगंज, भगवानपुर, सिसवन, बसंतपुर, हसनपुरा, लकड़ी नबीगंज , पचरुखी प्रखंड के पैक्स प्रतिनिधियों को ट्रेनिंग दी गयी.आज इनकी होगी ट्रेनिंग
आज गोपालगंज जिले के सभी प्रखंडों के पैक्स अध्यक्ष और प्रबंध करनी सदस्य के अलावा सिवान जिले के आंदर ,बड़हरिया ,दरौली ,गोरियाकोठी, गुठनी,हुसैनगंज ,मैरवों ,नौतन ,रघुनाथपुर,सिवान सदर, जीरादेई प्रखंड के अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




