Chhapra News : होली व रमजान में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले नपेंगे

Updated at : 09 Mar 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : होली व रमजान में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले नपेंगे

Chhapra News : थाना परिसर में बीडीओ नितेश कुमार सिंह, सीओ कौशल किशोर, थानाध्यक्ष सुभाष पासवान के नेतृत्व में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

रिविलगंज. थाना परिसर में बीडीओ नितेश कुमार सिंह, सीओ कौशल किशोर, थानाध्यक्ष सुभाष पासवान के नेतृत्व में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में रिविलगंज प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों एवं नगर पंचायतों से जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. जिसमें उपस्थित लोगों ने अपनी बात और होली के दो दिवसीय पर्व में उत्पन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. लोगों की सुनने के बाद बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि हिन्दू समुदाय के लिए होली पर्व और मुस्लिम समुदाय के लिए माहे रमजान मुख्य पर्व में से एक माना जाता है. एक माह के रमजान के बीच ही होली पर्व भी है. होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है. पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में समाज के हर वर्गों की जिम्मेदारी बनती है. उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से अपील किया कि आपसी सौहार्द कायम कर एक दूसरे से मिलजुल कर होली और रमजान मनाएं. शराब बेचने या शराब पीकर होली के रंग में हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई. होली के दौरान अश्लील भोजपुरी गीतों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार सोनू,भाजपा नेता आशुतोष भारती,भाजपा नेता शंभू नाथ पांडेय,पार्षद दिना चौधरी, पार्षद अरुण कुमार यादव, पार्षद आसिफ खान, पार्षद राम बाबू राय,पार्षद मो मिंटू राइन,विकाश कुमार यादव,अजय जी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन