Chhapra News : सदर अस्पताल के प्रमुख विभागों में नहीं हैं चिकित्सक, मरीजों को हो रही परेशानी

Updated at : 06 Mar 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : सदर अस्पताल के प्रमुख विभागों में नहीं हैं चिकित्सक, मरीजों को हो रही परेशानी

Chhapra News : सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को अपडेट तो किया जा रहा है. लेकिन कई प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की कमी अब भी है. जो मरीजों के लिए बड़ी समस्या बन गयी है.

विज्ञापन

छपरा. सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को अपडेट तो किया जा रहा है. लेकिन कई प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की कमी अब भी है. जो मरीजों के लिए बड़ी समस्या बन गयी है. रेडियोलॉजिस्ट और चर्म रोग विशेषज्ञ के पद वर्षों से रिक्त पड़े हैं, जिससे मरीजों को आवश्यक इलाज नहीं मिल पा रहा है. वहीं अल्ट्रासाउंड विभाग की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है. वैकल्पिक तौर पर बुलाये गये चिकित्सकों द्वारा सीमित संख्या में अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है, जिससे रोजाना 15 से 25 मरीज बिना जांच कराये लौटने को मजबूर हो जाते हैं. वैकल्पिक चिकित्सक के तौर पर डॉ एचएन प्रसाद, डॉ उमेश सिंह व महिला चिकित्सक की सेवा ली जाती है.

स्वास्थ्य सेवाओं पर असर

चर्म रोग विभाग में पिछले कई वर्षों से कोई स्थायी चिकित्सक नियुक्त नहीं किया गया है. रेडियोलॉजिस्ट का पद भी लंबे समय से खाली पड़ा है, जिससे मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों या क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है. अल्ट्रासाउंड विभाग की स्थिति और भी खराब है. विभाग में नियमित डॉक्टर और महिला जीएनएम कर्मी समय पर नहीं पहुंचते जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है. वही सीमित संसाधनों के कारण प्रतिदिन केवल 20-25 मरीजों की ही जांच हो पाती है, जबकि इससे कहीं अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं.

मरीजों की भी बढ़ी परेशानी, अस्पताल प्रशासन मौन

स्वास्थ्य सेवाओं की इस अव्यवस्था से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बार मरीजों और उनके परिजनों द्वारा शिकायतें की गयी. लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनके पास प्राइवेट मे जांच कराने के लिए रुपया पर्याप्त ही रहता है.

क्या कहते हैं सिविल सर्जन

इस समस्या को लेकर कई बार डीएम को पत्राचार के माध्यम से जानकारी दी गयी है. उनके निरीक्षण के दौरान भी समस्या से अवगत कराया गया है. इन रिक्त पदों पर नियुक्ति के बाद ही स्थिति सामान्य होगी. अस्पताल चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर प्रयासरत है.

डॉ सागर दुलाल सिन्हासिविल सर्जन, सारण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन