Saran News : मढ़ौरा में ज्वेलरी दुकान से चोरी का खुलासा, सामान व नकदी के साथ एक पकड़ाया

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : मढ़ौरा में ज्वेलरी दुकान से चोरी का खुलासा, सामान व नकदी के साथ एक पकड़ाया

मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मढ़ौरा खुर्द में ज्वेलरी दुकान से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर सामान बरामद की है.

विज्ञापन

मढ़ौरा. मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मढ़ौरा खुर्द में ज्वेलरी दुकान से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर सामान बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध करते हुए चोरी गये आभूषण व नकद राशि बरामद की है. जानकारी के अनुसार 19 जनवरी को मढ़ौरा खुर्द स्थित एक ज्वेलरी दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. पीड़ित दुकानदार के लिखित आवेदन पर मढ़ौरा थाना कांड संख्या 63/26 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के दौरान पुलिस को सुराग मिले, जिसके आधार पर एक विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. पूछताछ में बालक की निशानदेही पर छापेमारी कर उसके घर से चोरी गया सामान बरामद किया गया. बरामद सामानों में तीन सोने जैसे नाक के आभूषण, दो जोड़ी चांदी का पायल, एक डरकस तथा 15 हजार 500 रुपये नकद शामिल हैं. इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा के साथ मढ़ौरा थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन