इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा देने गयी युवती लापता, पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा देने गयी युवती लापता, पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी

बीते 15 जनवरी को इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली 17 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

परसा. बीते 15 जनवरी को इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली 17 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में युवती के पिता ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर फतेपुर गांव के पिता, पुत्र और मां सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज आवेदन में युवती के ने बताया है कि उनकी पुत्री 15 जनवरी को परीक्षा देने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की. रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका. बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि फतेपुर गांव के उक्त पिता, पुत्र, मां व दो अज्ञात व्यक्तियों ने शादी की नीयत से उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया है. इस सूचना के बाद पीड़ित पिता ने तत्काल थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और युवती की बरामदगी व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन