ePaper

जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिये निर्देश

Updated at : 05 Dec 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिये निर्देश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय छपरा में शुक्रवार को एसएसपी डॉ कुमार आशीष व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया.

विज्ञापन

छपरा. पुलिस अधीक्षक कार्यालय छपरा में शुक्रवार को एसएसपी डॉ कुमार आशीष व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया. जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कुल 30 आवेदकों ने अपने-अपने मामलों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं. एसएसपी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित थाना प्रभारियों को निर्धारित नियमों के तहत त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए. कई आवेदकों की समस्याओं पर मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. जबकि कुछ मामलों में विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया. एसएसपी डॉ आशीष ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का समय पर निष्पादन करना है. जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ितों की बात सीधे सुनी जाती है. जिससे समस्याओं के समाधान में तेजी आती है. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भी अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाने को कहा. सारण पुलिस ने दोहराया कि जनता की सुरक्षा, सहायता और न्याय सुनिश्चित करना ही उनका सर्वोपरि दायित्व है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन