तरैया कृषि विभाग के आत्मा अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
तरैया कृषि विभाग के आत्मा अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

कृषि परियोजना निदेशक सारण के द्वारा तरैया प्रखंड किसान सलाहकार समिति का नये सिरे से गठन किया गया.

विज्ञापन

तरैया. कृषि परियोजना निदेशक सारण के द्वारा तरैया प्रखंड किसान सलाहकार समिति का नये सिरे से गठन किया गया. तरैया प्रखंड कृषि विभाग के किसान सलाहकार समिति आत्मा अध्यक्ष के रूप में नेवारी गांव निवासी श्याम बहादुर राय को बनाये जाने पर मुखिया संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में किसानों ने आत्मा अध्यक्ष को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया. मुखिया संघ के अध्यक्ष यादव ने कहा कि कृषि विभाग के आत्मा योजना के तहत किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में सीधी जानकारी उपलब्ध कराना है तथा आत्मा अध्यक्ष किसानों को जिला स्तर पर नवीनतम तकनीकी, फसल प्रबंधन व अन्य कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण तथा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करके जानकारियां उपलब्ध करानी है. आत्मा अध्यक्ष श्याम बहादुर राय से क्षेत्र के किसानों को सही ससमय कृषि संबंधित जानकारी मिलेगी. सम्मानित करने वालों में मुखिया मुकेश कुमार यादव, भाजपा जिला मंत्री दिलीप राम, सुभाष यादव, दरोगा शर्मा, बुटाई राय, रविन्द्र राय, राजबली राय, द्वारिका राय समेत अन्य किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन