विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विधानसभा चुनाव को लेकर एकमा थाना अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुरे एकमा बाजार घूमते हुए भरहोपुर गंज नवतन पारसा गढ़ रामपुर के बिंदालाल पुर राजापुर आदि गांव व गलियों का भ्रमण कर पैदल फ्लैग मार्च किया गया.

विज्ञापन

एकमा. विधानसभा चुनाव को लेकर एकमा थाना अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुरे एकमा बाजार घूमते हुए भरहोपुर गंज नवतन पारसा गढ़ रामपुर के बिंदालाल पुर राजापुर आदि गांव व गलियों का भ्रमण कर पैदल फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च के माध्यम से ग्रामीणों को चुनाव के दिन अपना मतदान भय मुक्त होकर करने का संदेश दिया गया. इस आशय की जानकारी थाना अध्यक्ष ने देते हुए कहा कि मतदान करने के लिए प्रशासन उनकी हर तरह से मदद करेगी साथ ही सभी मतदाताओं की सुरक्षा स्पष्ट रूप से दी जायेगी. और सामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. एक दूसरे का सामान करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिए अपील करते हुए पैदल फ्लैग निकाली गयी. भ्रमण के दौरान थाना अध्यक्ष के अलावे पुलिस पदाधिकारी कुणाल कुमार अरुण कुमार पासवान भारत साह अमित कुमार बालमुकुंद कुंदन पांडेय अरविंद कुमार सिंह के अलावा केंद्रीय पुलिस बल के सैकड़ों जवान शामिल थे.

.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन