ePaper

बनियापुर का खेल मैदान बदहाल, गड्ढे गंदगी और उगी झाड़ियां से लोग परेशान

Updated at : 26 Oct 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
बनियापुर का खेल मैदान बदहाल, गड्ढे गंदगी और उगी झाड़ियां से लोग परेशान

प्रखंड मुख्यालय स्थित बनियापुर का क्रीड़ा मैदान इन दिनों बदहाली की आंसू बहा रहा है. हल्की बारिश से ही मैदान में कीचड़ का अंबार लग गया है.

विज्ञापन

बनियापुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बनियापुर का क्रीड़ा मैदान इन दिनों बदहाली की आंसू बहा रहा है. हल्की बारिश से ही मैदान में कीचड़ का अंबार लग गया है. जबकि इसी मैदान से सटे पिछले भाग में प्रखंड संसाधन केंद्र संचालित होता है. जहां पदाधिकारी से लेकर दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कार्यरत कर्मियों का प्रतिदिन आना जाना होता है. बावजूद इसके न तो स्थानीय जनप्रतिनिधि न ही किसी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वारा इस पर ध्यान दिया जाता है. जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. इसी मैदान से हो कर मवेशी अस्पताल, एसएफसी गोदाम सहित कई अन्य कार्यालय में भी जाने का रास्ता है. बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में हर समय भय बना रहता है. वही प्रतिदिन कई बाइक सवार कीचड़ की वजह से गिरने से दुर्घटनाग्रस्त भी होते रहते है. स्थानीय लोगो ने बताया कि क्रीड़ा मैदान में ढाई वर्ष पूर्व मनरेगा से मिट्टी भरायी की गयी थी. मगर सही ढंग से कार्य नही होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है. जिसकी सूचना कई बार स्थानीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दी गयी है. मगर उनलोगो द्वारा अबतक कोई ठोस कदम नही उठाया गया है.

इसी मैदान को पंचायत के खेल मैदान के लिए किया गया है चयनित

बनियापुर पंचायत से उक्त मैदान को ही मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना में चयनित किया गया है. जिसमे काम के नाम पर अबतक सिर्फ कोरम पूरा किया गया है. यहां न तो खिलाड़ियों के खेलने की सही सुविधा है और न ही खेल उपकरण. इधर उक्त मैदान में खेल मैदान योजना के तहत हुए हल्के फुल्के काम में गुणवत्ता की कमी के कारण जगह जगह पर किये गये सोलिंग टूट कर गड्ढे का रूप ले चुके हैं. जिसमे हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है. मालूम हो कि यह क्रीड़ा मैदान मुख्य बाजार का इकलौता मैदान है. जहां प्रखंड स्तरीय खेल से संबंधित कार्यक्रम से लेकर चुनाव के समय प्रदेश स्तरीय नेताओं की सभा के आयोजन के लिये उपयोग में लाया जाता है. जो चुनाव में और बढ़ जाता है. मगर क्रीड़ा मैदान के उपेक्षा का शिकार होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन