छपरा में पकवाईनार तक जायेगी पिंक बस, रूट में हुआ विस्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
छपरा में पकवाईनार तक जायेगी पिंक बस, रूट में हुआ विस्तार

छपरा से रसूलपुर तक तीन फेरे में चलने वाली पिंक बस अब चैनपुर रोड अवस्थित पकवाईनार तक चलेगी.

विज्ञापन

रसूलपुर/एकमा. छपरा से रसूलपुर तक तीन फेरे में चलने वाली पिंक बस अब चैनपुर रोड अवस्थित पकवाईनार तक चलेगी. रसूलपुर-चैनपुर रोड में असहनी, घुरापाली, बेनौत, बनपुरा आदि पंचायतों में बहुत सी महिला शिक्षकों को अब इसका लाभ मिलेगा. महिला शिक्षकों को काफी दिनों से मांग थी कि चैनपुर रसूलपुर रोड में कई ऐसे स्कूल हैं जहां शिक्षिकाएं छपरा से रोजाना स्कूल ड्यूटी करने आती हैं. बस प्रबंधन के हवाले से महिला कंडक्टर पूजा ने बताया कि पकवाईनार तक चलने से निश्चित हीं महिलाओं को कुछ विशेष सहुलियत होगी. मालूम हो कि छपरा सिवान एनएच 531 पर महिलाओं के निमित्त चल रही पिंक बस हाल हीं में शुरू की गयी है जो मात्र 40 रूपये में हीं जिला मुख्यालय छपरा तक महिलाओं को ले जाती है. छपरा से सुबह आठ बजे चल कर रसूलपुर में सुबह नौ बजे पहुंचती है फिर साढ़े नौ बजे सुबह छपरा के लिए प्रस्थान कर जाती है और पुन: शाम को रसूलपुर से 4:30 बजे शाम छपरा के लिए खुलती है जो अब संभवतः चार बजे शाम के बाद पकवाइनार से खुलेगी. इसको लेकर महिला शिक्षिकाओं में खुशी की लहर है. हालांकि महिला यात्रियों के अलावे कोई भी पुरूष यात्री को इस बस से सफर करना मना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन