Chhapra News : अग्निशमन विभाग ने आम लोगों और किसानों को किया अलर्ट

Chhapra News : जिला अग्निशमन विभाग ने इस वर्ष गर्मी के मौसम में आगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है.
छपरा. जिला अग्निशमन विभाग ने इस वर्ष गर्मी के मौसम में आगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मार्च से जून तक भीषण गर्मी और पछुआ हवा के कारण आगलगी की घटनाओं में वृद्धि देखी जाती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां खेतों, खलिहानों और खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है. ऐसे में आगलगी की घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है. अग्निशमन विभाग ने अपने अभियान की शुरुआत करते हुए कुछ मुख्य कार्यों की योजना बनायी है, जिनमें व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम, फायर ऑडिट और मॉकड्रिल का आयोजन शामिल है. इसके अलावा, विभाग ने लोगों को आगलगी की घटनाओं से बचने के लिए कई अहम सलाह भी दी है.
विभाग ने शुरू की तैयारी, यह होंगे मुख्य कार्य
– विभाग पूरे जिले में वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा. – आगलगी के संभावित जोखिम वाले स्थानों पर नियमित रूप से फायर ऑडिट और मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा.– विभाग आगलगी की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही करेगा।
आम लोगों को दी गयी अहम सलाह
-तेज हवा चलने से पहले खाना बना लें. खासकर जिनके घर फूस और खपरैल के हैं उन्हें सुबह आठ बजे से पहले और रात सात बजे के बाद खाना बनाने का प्रयास करना चाहिए.-चूल्हे में आग जलाने से पहले सभी जरूरी सामान जुटा लें ताकि जलते चूल्हे को छोड़कर इधर-उधर न जाएं.
-खाना बनाने के स्थान के आस-पास सूखे जलावन का ढेर नहीं रखें और भोजन बनाने के बाद चूल्हे को पूरी तरह से पानी डालकर बुझा दें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




