सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम और एसपी ने की समीक्षा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम और एसपी ने की समीक्षा

जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष ने सोनपुर मेला 2025 की तैयारी का मेला क्षेत्र का परिभ्रमण कर जायजा लिया.

विज्ञापन

छपरा. जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष ने सोनपुर मेला 2025 की तैयारी का मेला क्षेत्र का परिभ्रमण कर जायजा लिया. इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी विभाग के पदाधिकारी तथा सोनपुर अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी थे. सोनपुर मेला 2025 के अवसर पर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. साथ ही छठ पर्व, 2025 के परिप्रेक्ष्य में सोनपुर अनुमंडल अवस्थित पुल घाट सहित विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये.

यह होंगे 10 बड़े इवेंट

इंडियन आइडल शो का विशेष आयोजन

मेला परिसर में सैंड फेस्टिवलहरिहरनाथ महोत्सव, हरिहरनाथ मंदिर परिसर में

बॉलीवुड-टॉलीवुड कलाकारों का टॉक शोमल्ल युद्ध और कुश्ती प्रतियोगिता

घुड़दौड़ प्रतियोगिताछात्रों के लिए क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता

विभिन्न खेल प्रतियोगिताएंशानदार डॉग शो और अन्य आकर्षक आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन