गणतंत्र दिवस से पहले छपरा शहर की सड़कों को चकाचक करने में जुटा निगम

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पहले छपरा शहर की सड़कों को चकाचक करने में जुटा निगम

गणतंत्र दिवस के पहले छपरा शहर की सूरत सुधारने के लिए नगर निगम ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

छपरा. गणतंत्र दिवस के पहले छपरा शहर की सूरत सुधारने के लिए नगर निगम ने व्यापक अभियान शुरू कर दिया है. निगम क्षेत्र के 15 ऐसे चौक-चौराहा और जगहों का चयन किया गया है, जहां कचरा जमा होने और जलजमाव के कारण गड्ढे बन गये थे. इन जगहों पर आये दिन दुर्घटनाएं होती थीं और शहर की सुंदरता पर भी असर पड़ता था. अब नगर निगम इन जगहों को दुरुस्त करने में जुट गया है.जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर नगर निगम को शहर को चकाचक बनाने के कई टास्क दिये गये थे. इसके तहत सभी संवेदनशील सड़कों, चौक-चौराहों और स्मारकों की सफाई शुरू कर दी गयी है.

रात में भी सफाई अभियान जारी

नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय के आदेश पर स्वच्छता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा और सुमित कुमार रात में भी संवेदनशील जगहों की सफाई कर रहे हैं. इसके अलावा सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल और अरविंद कुमार नालों पर हुए अतिक्रमण हटाने में जुटे हैं. यह अभियान शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए विशेष रूप से चलाया जा रहा है. वहीं स्वच्छता पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि कचरा यत्र-तत्र न फेंके। नगर निगम की गाड़ियों में कचरा फेंककर ही शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें.

इन चौक-चौराहों की हो रही है साफ-सफाई

सरकारी बाजारसाढ़ा ढाला मुख्य रोड

साढ़ा ढाला और मोना चौक के बीचसाढ़ा ढाला और मोहन नगर के आसपास

व्यवहार न्यायालय के पाससलेमपुर रोड के आसपास

साहिबगंज मस्जिद के पासकरीम चौक ट्रांसफार्मर के पास

कटहरी बाग के आसपासमासूम गंज मोड़ और आसपास

ब्रह्मपुर सामुदायिक भवन के पासकटहरी बाग हनुमान मंदिर के पास

भगवान बाजार ट्रांसफार्मर के पासगुदरी चौक और आसपास

नेहरू चौक और आसपास

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन