सीओ ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर दिये सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था के निर्देश

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सीओ ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर दिये सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था के निर्देश

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है.

विज्ञापन

परसा. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. इसी क्रम में परसा अंचल अधिकारी (सीओ) अनुज कुमार ने रविवार को बूढ़ी गंडक नदी स्थित बलिगांव घाट, बहलोलपुर घाट, प्रसादी घाट और परसौना घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सीओ अनुज कुमार ने घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों पर स्वच्छता और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर बालू समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था, जनरेटर, एम्बुलेंस और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूर्व तैयारी रखने का निर्देश दिया गया. सीओ ने बताया कि प्रशासन द्वारा सभी घाटों पर निगरानी के लिए कर्मियों की ड्यूटी लगायी जा रही है, ताकि महापर्व के दौरान श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में छठ पूजा संपन्न कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन