Saran News : शराब की बिक्री कर रहा धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : शराब की बिक्री कर रहा धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल

डेरनी पुलिस ने पिरारी पुल के पास छापेमारी कर शराब की बिक्री कर रहे एक धंधेबाज को 15 लीटर देसी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

दरियापुर. डेरनी पुलिस ने पिरारी पुल के पास छापेमारी कर शराब की बिक्री कर रहे एक धंधेबाज को 15 लीटर देसी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज का नाम अभिषेक कुमार बताया गया है. जो पिरारी गांव का ही रहने वाला है. बता दें कि पुलिस गश्त पर निकली थी. इसी बीच किसी ने सूचना दी कि पिरारी पुल के पास हिंगुआ जाने वाली सड़क में उक्त धंधेबाज शराब की बिक्री कर रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पिरारी पुल के पास पहुंची. पुलिस ने देखा कि उक्त धंधेबाज शराब का गैलन लेकर भागने की कोशिश कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने शराब के गैलन के साथ उक्त धंधेबाज को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास मिले प्लास्टिक के गैलन की तलाशी ली तो उसमें कुल 15 लीटर देसी शराब मिली. इसके बाद पुलिस ने धंधेबाज को थाने पर लाई ओर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन