Saran News : छात्राओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, टला बड़ा हादसा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : छात्राओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, टला बड़ा हादसा

Saran News : कौशल युवा प्रोग्राम के तहत कंप्यूटर क्लास करके लौट रही छात्राओं से भरी बस मंगलवार की शाम सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर पंचायत अंतर्गत खेलावन बाबा ढाला के नजदीक एक बाइक सवार को बचाने के क्रम मे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर एक खजूर के पेड़ से टकरा कर रूक गयी.

विज्ञापन

सोनपुर. कौशल युवा प्रोग्राम के तहत कंप्यूटर क्लास करके लौट रही छात्राओं से भरी बस मंगलवार की शाम सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर पंचायत अंतर्गत खेलावन बाबा ढाला के नजदीक एक बाइक सवार को बचाने के क्रम मे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर एक खजूर के पेड़ से टकरा कर रूक गयी. बस के अनियंत्रित होते ही बस में सवार छात्राओं में चीख-पुकार मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की एक बस से बचने के क्रम में बाइक सवार भी बाइक सहित सड़क पर गिर गया. जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद वहां चीख पुकार और अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये. इधर मौका पाकर स्कूल बस का चालक और खलासी फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सोनपुर पुलिस भी पहुंच गयी. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में शिकारपुर के धर्मेंद्र राम सुरेश राम नरेश महतो की बेटी तथा आदित्य कुमार नामक एक छात्र को मामूली रूप से चोटे आई. घटना की सूचना मिलते ही बस में सवार छात्राओं के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गये. घायल छात्राओं को वे उनके माता पिता अपने साथ लेकर चले गये. वहां मौजूद लोगों ने बताया की सोनपुर के गौतम चौक स्थित कौशल युवा प्रोग्राम के तहत कंप्यूटर का क्लास करने के बाद स्कूल से उक्त बस में सवार होकर छात्राएं अपने-अपने घर लौट रही थी. यह छात्राएं सरैया, मगरपाल दरिहरा, दरियापुर, शिकारपुर तथा गुलरिया घाट आदि जगहों की है. यह लोग प्रतिदिन अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक चलने वाले कंप्यूटर क्लास में शामिल होकर वापस अपने घर लौटते है. इस घटना में उक्त बाइक सवार को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लोग ले गए. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. घटनास्थल के पास मौजूद लोगो ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन