भरत मिलाप चौक से लल्लू मोड़ तक चला बुलडोजर, 60 मकानों के तोड़े गये छज्जे-ओटा

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
भरत मिलाप चौक से लल्लू मोड़ तक चला बुलडोजर, 60 मकानों के तोड़े गये छज्जे-ओटा

साल के दूसरे दिन और नये वर्ष में प्रशासन का पहला अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम क्षेत्र की कई गलियों से शुरू हुआ.

विज्ञापन

छपरा. साल के दूसरे दिन और नये वर्ष में प्रशासन का पहला अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम क्षेत्र की कई गलियों से शुरू हुआ. अभियान के तहत 60 मकानों के अवैध छज्जे और ओटा तोड़े गये, जबकि करीब ढाई सौ मकानों का सर्वेक्षण किया गया. सर्वे के दौरान छह मकान ऐसे पाये गये, जो नाले के ऊपर बने हुए हैं. इन सभी को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जायेगी. अभियान के लिए नगर निगम की दो टीमों का गठन किया गया था. पहली टीम को भरत मिलाप चौक से लल्लू मोड़ तक अतिक्रमण हटाने के लिए भेजा गया. इस मार्ग पर 55 मकानों के ओटा और छज्जे तोड़े गये. इसी सड़क पर नाले के ऊपर बने छह मकानों को चिह्मित किया गया है. संबंधित भवन मालिकों को नोटिस भेजा जायेगा. तय समय सीमा में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जायेगी.

सलेमपुर रोड पर दोबारा चला अभियान

दूसरी टीम को सलेमपुर गायत्री मंदिर के पास भेजा गया. यहां तीन दिन पूर्व अभियान चलाया गया था, लेकिन गायत्री यज्ञ के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी. शुक्रवार को दोबारा अभियान चलाकर छह मकानों के अवैध निर्माण को हटाया गया. दोनों टीमों की कार्रवाई में कुल 350 मकानों का सर्वे किया गया व कई लोगों को चेतावनी दी गयी.

आज गुदरी मेन रोड में चलेगा अभियान

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तीन जनवरी को गुदरी मेन रोड से गुदरी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. सिटी मैनेजर अरविंद कुमार, वेद प्रकाश वर्णवाल और राजस्व पदाधिकारी सदर अखिलेश्वर कुमार ने कहा कि अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक एक-एक अतिक्रमण नहीं हटा लिया जाता. सभी गली-मोहल्लों में चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन