पर्यटन मंच पर लोकनृत्य और संगीत की धूम, कलाकारों ने बांधा समां

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
पर्यटन मंच पर लोकनृत्य और संगीत की धूम, कलाकारों ने बांधा समां

सोनपुर मेला के मुख्य पंडाल में पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गीत संगीत के साथ-साथ नृत्य की कई प्रस्तुतियां हुयी.

विज्ञापन

छपरा. सोनपुर मेला के मुख्य पंडाल में पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गीत संगीत के साथ-साथ नृत्य की कई प्रस्तुतियां हुयी. अपने निराले अंदाज में मंच का संचालन करते हुए उद्घोषक विट्ठल नाथ सूर्य ने प्रथम प्रस्तुति शिल्पा कुमारी एंड टीम के भाव नेट से आरंभ कराई तो सासू पनिया कैसे जाऊं… बहे के बहेला पुरवइया की संग संग हम हूं बहिले पर दर्शकों ने करतल ध्वनियों से कलाकारों का स्वागत किया. अगली प्रस्तुति रोशनी कालाजार था ग्रुप बीटा पटना के कलाकारों की हुई. जिसमें अजीत भोजपुरिया द्वारा सोनपुर के मेलवा में धनिया हरेली ए दरोगा बाबू शिखा मिश्रा आज मिथिला नगरिया का निहाल सखिया की प्रस्तुति हुई. वहीं भवनीत में अंकुश अंकित की जोड़ी द्वारा लाई रे दिखलाना सोने की गहनवा अगली प्रस्तुति राकेश कुमार द्वारा झूलनी के रंग सांचा हमार पिया भाव नृत्य बाहरी लोक नृत्य चल गोरी लीजिये बहुत तोहके अपन गांव की प्रस्तुति हुये. अजीत भोजपुरिया ने देश भक्ति गीत गाकर समां बांध वही कल जाता कि नसीम उपस्थित रहे अगली प्रस्तुति वैशाली कला जाता वैशाली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया .जिसमें निक लागे टिकुलिया गोरखपुर के नविता भास्कर ने प्रस्तुत किया. भाव नृत्य में विवेक निशा की प्रस्तुति हुई मंटू बाबू की पूर्वी इतने तब बताओ गवनवा काहै लैल, अगली प्रस्तुति सरिया लैद ना बलम जी कलकतिया की प्रस्तुति ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी अंतिम प्रस्तुति नव सृजन एवं सर्वांगीण विकास संस्थान पटना की झिझिया लोक नृत्य के साथ आरंभ हुआ. लोक नृत्य का भरपूर आनंद लिया कार्यक्रम के अंत में सीडीपीओ मनीषा रानी एकमा कलाकारों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया मंच सहयोग में फ्लोर मैनेजर सनी कुमार, आशीष कुमार ,साउंड ऑपरेटर आशीष कुमार ने अपना योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन