सारण : तरैया में तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी का महासंयोग, 30 किमी दूर से गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त

Updated:
विज्ञापन

तरैया बाजार श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

Taraiya 3rd Somwari : सारण के तरैया में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी का त्योहार एक साथ मनाया गया, जिससे भक्तों में दोगुना उत्साह देखा गया. श्रद्धालुओं ने मथुरा धाम से 30 किमी की यात्रा कर पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया. घरों में भी नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की गई.

विज्ञापन

Taraiya 3rd Somwari : सारण के तरैया में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी एक साथ पड़ने से धार्मिक उत्साह चरम पर रहा. अहले सुबह से ही तरैया शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और दोपहर बाद तक पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा. शिवभक्तों की टोली मथुरा धाम से करीब 30 किलोमीटर की यात्रा कर गंगाजल लेकर पहुंची और भगवान शिव का जलाभिषेक किया. वहीं घरों में भी नाग देवता की पूजा कर दूध और लावा चढ़ाया गया.

तीसरी सोमवारी पर तरैया शिव मंदिर में उमड़ी भीड़

सावन की तीसरी सोमवारी पर तरैया बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर के श्री रामजानकी शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई. भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की. नाग पंचमी भी इसी दिन होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई.

30 किलोमीटर दूर से गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्त

तरैया में हर सोमवारी शिवभक्तों की टोली पानापुर थाना क्षेत्र के तीर्थस्थल मथुरा धाम स्थित गंडक नदी से गंगाजल भरकर तरैया पहुंचती है. इस दौरान श्रद्धालु करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं. गंगाजल लेकर लौटे भक्तों ने तरैया शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित किया.

डीजे और भांगड़ा की धुन पर झूमते नजर आए युवक

गंगाजल यात्रा के दौरान नवयुवकों की टोली डीजे और भांगड़ा की धुन पर नाचते-गाते और झूमते हुए आगे बढ़ी. रास्ते भर बोल बम और शिवभक्ति के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा. गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की.

तरैया बाजार श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़  नन्दीजी महाराज को जल अर्पित कर मन्नत मांगती महिलाएं व युवतियां मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
नंदी जी महाराज को जल अर्पित कर मन्नत मांगती महिलाएं

हर सोमवारी होती है गंगाजल यात्रा

तरैया बाजार के श्री रामजानकी शिव मंदिर में जलार्पण की यह परंपरा हर सोमवारी देखने को मिलती है. शिवभक्त मथुरा धाम से गंगाजल लेकर करीब 30 किलोमीटर की यात्रा करते हैं और मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं.

मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्रसाद

सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की. इसके बाद मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा.

पुजारी ने बताया सोमवारी और नाग पंचमी का संयोग

मंदिर के पुजारी सुधांशु तिवारी ने कहा कि सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी एक ही दिन पड़ने से विशेष धार्मिक संयोग बना. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु श्रद्धा के साथ भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करते हैं.

तरैया बाजार श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़  नन्दीजी महाराज को जल अर्पित कर मन्नत मांगती महिलाएं व युवतियां मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश करते श्रद्धालु

घरों में महिलाओं ने बनाई नाग देवता की आकृति

नाग पंचमी को लेकर घरों में भी विशेष तैयारी की गई. महिलाओं ने सुबह घरों की साफ-सफाई की. इसके बाद गोबर, बालू और सिंदूर से घर के दरवाजे के दोनों ओर नाग देवता की आकृति बनाई और पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की.

दूध और लावा चढ़ाकर की नाग देवता की पूजा

श्रद्धालुओं ने नाग देवता को दूध और धान का लावा अर्पित किया. छोटे बच्चों को भी डलिया, बांस की दउरी और स्टील के बर्तनों में बालू लेकर जाते देखा गया. कई लोग पूजा की परंपरा के तहत बालू तैयार कराने के लिए दूसरे गांवों में भी पहुंचे.

पूरे दिन मंदिरों और घरों में गूंजता रहा भक्ति भाव

तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के एक साथ होने से तरैया में पूरे दिन धार्मिक उत्साह बना रहा. मंदिरों, देवालयों और घरों में पूजा-अर्चना होती रही. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और नाग देवता से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

Also Read : सारण: पुरानी रंजिश में रोहित की हत्या, प्राथमिकी के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


विज्ञापन
मनोज कुमार

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन