Saran News : पीएम की सभा के कारण तरैया बस स्टैंड पड़ा वीरान, यात्रियों को हुई परेशानी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : पीएम की सभा के कारण तरैया बस स्टैंड पड़ा वीरान, यात्रियों को हुई परेशानी

Saran News : सीवान के जसौली में प्रधानमंत्री के सभा को लेकर तरैया बस स्टैंड शुक्रवार को वीरान पड़ी रही.

विज्ञापन

तरैया. सीवान के जसौली में प्रधानमंत्री के सभा को लेकर तरैया बस स्टैंड शुक्रवार को वीरान पड़ी रही. वहीं तरैया बस स्टैंड से छपरा, पटना, मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज जाने वाले यात्री परेशान रहे. पीएम के सभा को लेकर एक दिन पूर्व से ही सभी यात्री बसें व अन्य सवारी गाड़ियों के चालक रैली व सभा जाने को लेकर अपने-अपने गंतव्य को निकल चुके थे. इधर शुक्रवार की सुबह तरैया बस स्टैंड वीरान पड़ी रही. वहीं कुछ टेम्पू व टोटो वाले 200 रुपये प्रति पैसेंजर के हिसाब से किराया लेकर कुछ पैसेंजर को जिनको छपरा से ट्रेन पकड़ कर दिल्ली व कोलकाता जाना था उनको पहुंचाने को निकले. पीएम की सभा को लेकर तरैया – मढ़ौरा, तरैया-मसरख एसएच 73 व तरैया-अमनौर एसएच 104 को जाम से निजात दिलाने के लिए तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज कुमार सिंह दलबल के साथ चौक-चौराहों तथा थाना क्षेत्र के सीमा तक चौकसी करते रहे. शुक्रवार की अहले सुबह से ही तरैया के रास्ते पटना से मंत्रियों व नेताओं के काफिले निकलने लगी थी. मंत्रियों व नेताओं के काफिले जाम में न फंसे इसको लेकर तरैया प्रशासन काफी चौकस रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन