सारण: तरैया बीडीओ विभु विवेक बने परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक, प्रोन्नति पर किया गया सम्मानित

तरैया बीडीओ के प्रोन्नति पर बधाई व सम्मानित करते प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू
तरैया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विभु विवेक को परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक के पद पर प्रोन्नति मिली है। इस पदोन्नति से प्रखंड में खुशी का माहौल है, जहां 13 बीडीओ स्तर के अधिकारियों को यह लाभ मिला है।
Saran News: बिहार ग्रामीण विकास सेवा के अंतर्गत पदाधिकारियों की प्रोन्नति को लेकर अधिसूचना जारी की गई है. इसके तहत तरैया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विभु विवेक को परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक के पद पर प्रोन्नति मिली है. उनकी पदोन्नति पर प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
प्रमुख प्रतिनिधि ने अंगवस्त्र और बुके देकर किया सम्मानित
प्रखंड प्रमुख प्रीति कुमारी के प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू ने बीडीओ विभु विवेक को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह प्रोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्यों और प्रशासनिक दक्षता का सम्मान है.
13 बीडीओ स्तर के अधिकारियों को मिला प्रोन्नति का लाभ
सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना संख्या 19300 दिनांक 13 अक्टूबर 2023 तथा पत्रांक 10360 दिनांक 11 अप्रैल 2026 में निहित अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत बिहार ग्रामीण विकास सेवा के पदाधिकारियों को द्वितीय प्रोन्नति के पदक्रम में परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, परियोजना सह निदेशक एवं जिला विकास पदाधिकारी स्तर का अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार प्रदान किया गया है. इस प्रक्रिया में कुल 13 बीडीओ स्तर के अधिकारियों को परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक के पद पर प्रोन्नति मिली है.
वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही ग्रहण करेंगे प्रभार
सरकारी आदेश के अनुसार प्रोन्नति प्राप्त सभी पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार का आर्थिक लाभ मिलेगा. साथ ही सभी अधिकारी तत्काल अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही नया प्रभार ग्रहण करेंगे.
सम्मान समारोह में कई कर्मी रहे उपस्थित
इस अवसर पर पंचायत सचिव गौतम कुमार, अशोक साह, विकास कुमार, राजेश कुमार, नीरज सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने बीडीओ विभु विवेक को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











