पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत

थाना क्षेत्र के बाघाकोल पंचायत के हैजलपुर गांव मे एक बच्ची की मौत पानी भरे गड्ढे मे डूबने से हो गयी.

विज्ञापन

मकेर. थाना क्षेत्र के बाघाकोल पंचायत के हैजलपुर गांव मे एक बच्ची की मौत पानी भरे गड्ढे मे डूबने से हो गयी. मृतका जलपुर गांव के मनोज साह की छह साल की पुत्री अनिका कुमारी है. घटना के संबंध में परीजनों ने बतया जाता है की मृतक बच्ची की दादा सुरेंद्र साह की मृत्यु एक सप्ताह पूर्व हो गयी थी. जिनका रविवार को सधन था. जिसके लिए परिवार के सभी सदस्य घर के नजदीक पंचायत भवन के पास स्नान करने गये थे. परिवार के सदस्य वही चापा कल पर नहा रहे थे. इसी बिच बच्ची गड्ढे के तरफ चली गयी और डूबने से उसकी मौत हो गयी. मृतक एक और अकेली बहन थी घटना की सुचना मिलते ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह, पूर्व उप मुखिया विनय सिंह पहुचे और घटना की जानकारी मकेर थाना को दी सुचना मिलते ही मकेर पुलिस पहुंची और शव को लेकर थाना आइ और पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया घटना के बाद मां माधुरी देवी, पिता मनोज साह सहित अन्य सदस्यो का रो रो कार हाल बेहाल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन