saran news. महाकुंभ समाप्त होते ही जंक्शन पर सामान्य हुई स्थिति

अनारक्षित टिकट काउंटर पर भी शुक्रवार को यात्रियों की भीड़ में काफी कमी देखी गयी, प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पिछले 15 दिनों से जंक्शन पर उमड़ रही थी
छपरा . कुंभ के समापन के बाद छपरा जंक्शन पर भीड़ काफी कम हो गयी है. अनारक्षित टिकट काउंटर पर भी शुक्रवार को यात्रियों की भीड़ में काफी कमी देखी गयी. विदित हो कि प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पिछले 15 दिनों से जंक्शन पर उमड़ रही थी. अभी प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिख रही है. लेकिन, जाने वाली ट्रेनों में स्थिति बेहतर है. जहां ट्रेनों में आरक्षित टिकट लेकर भी लोग यात्रा करने से पहले संकोच करते दिखे थे. वहीं, अब पहले की तरह वे यात्रा कर रहे हैं. मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति अभी भी है. हालांक, धीरे-धीरे भीड़ सामान्य होने पर उनकी भी नियमित तौर पर अलग-अलग ड्यूटी लगायी जा रही है. शनिवार से सारनाथ, ताप्ती गंगा, लिच्छवी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का भी परिचालन नियमित तौर पर शुरू हो जायेगा, जिससे दैनिक यात्रियों को भी राहत मिलेगी. भीड़ खत्म होने के बाद जंक्शन समेत सर्कुलेटिंग एरिया में सफाई कर्मियों को भी लगाया गया है. जो प्लेटफार्म समेत रेलवे ट्रैक पर पड़े कचरा को साफ करने में लगे हुए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




