ePaper

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी कई विशेष ट्रेनें

Updated at : 28 Oct 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी कई विशेष ट्रेनें

छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से कई आरक्षित एवं अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.

विज्ञापन

छपरा. छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से कई आरक्षित एवं अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. रेलवे प्रशासन के अनुसार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रिकॉर्ड संख्या में पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. इस संदर्भ में जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आरक्षित विशेष ट्रेन संख्या 05615, 05616 छपरा-दिल्ली-छपरा 28 अक्टूबर को छपरा से रात 11:25 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी यात्रा 29 अक्टूबर को दिल्ली से सुबह 4:00 बजे होगी. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं.

अनारक्षित श्रेणी में चार विशेष ट्रेनों का संचालन होगा

05171,05272 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल, 05051,05052 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 05652,05651 छपरा-न्यू जलपाईगुड़ी तथा 05614,05613 सीवान-न्यू जलपाईगुड़ी. वही ये सभी ट्रेनें 28 से 29 अक्टूबर के बीच चलेंगी, जिनमें 17 से 21 कोच तक लगाए गए हैं.वही रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफार्म पार करने हेतु फुट ओवरब्रिज का उपयोग करें, किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं तथा यात्रा के दौरान सतर्कता बरतें. रेलवे ने श्रद्धालुओं से सहयोग और धैर्य बनाये रखने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन