जूनियर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में चैंपियन बनी सारण टीम को डीएम ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों को सम्मानित करते डीएम | Prabhat Khabar Network

सारण जिले की जूनियर बालक कबड्डी टीम ने 52वीं बिहार राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. रोमांचक फाइनल में बक्सर को हराकर टीम ने पहली बार यह खिताब अपने नाम किया. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने विजेता टीम को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

विज्ञापन

Saran News: 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में सारण जिले की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है. रोमांचक फाइनल मुकाबले में सारण की टीम ने बक्सर को हराकर पहली बार इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इस शानदार सफलता पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने विजेता टीम को अपने कार्यालय कक्ष में आमंत्रित कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी

इस अवसर पर भारतीय कबड्डी महासंघ के कोषाध्यक्ष रमाकांत सिंह सोलंकी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सारण के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है. उन्होंने बताया कि इस विजेता टीम के कई प्रतिभावान खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बिहार राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. साथ ही, उन्होंने जिले में खिलाड़ियों के बेहतर अभ्यास हेतु एक समर्पित खेल मैदान की आवश्यकता भी जताई.

पंचायतों में विकसित हो रहे खेल के मैदान: डीएम

जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के युवा खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन दिया जा रहा है. जिले की सभी ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं तथा कई प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है. उन्होंने युवाओं से सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की.

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर सारण कबड्डी टीम के कप्तान शुभम कुमार, खिलाड़ी आदित्य कुमार, अंकित कुमार, रितेश कुमार, अनुराग कुमार, हर्ष कुमार, गोविंद कुमार, रितिक कुमार, आर्यन कुमार, प्रशिक्षक हिमांशु, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमाकांत सिंह सोलंकी, देव कुमार सिंह, डॉ. हरेंद्र कुमार सिंह, सभापति बैठा, सुरभि दत्त, राकेश कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, दीपक कुमार, रितेश कुमार एवं दीपू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: तरैया: इको क्लब के छात्रों ने सरकारी परिसरों में किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन