सारण में मारपीट और SC/ST एक्ट मामले में फरार दो आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तिहार, सरेंडर नहीं तो होगी कुर्की

Updated:
विज्ञापन
Saran Police Notice: Police have pasted a public notice at the homes of two absconding accused involved in an assault and SC/ST Act case in Saran; attachment

जलालपुर पुलिस ने चसपाया इश्तिहार

Saran Police Notice : सारण जिले के जलालपुर थाना पुलिस ने मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पाया है.

विज्ञापन
Saran Police Notice : (अमित कुमार) सारण जिले के जलालपुर थाना पुलिस ने मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पाया है. पुलिस ने दोनों को निर्धारित अवधि के भीतर अदालत में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है.

न्यायालय के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई

जलालपुर थाना कांड संख्या 300/25 में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध बुधवार को जलालपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए इश्तिहार चस्पाने की कार्रवाई की. पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर पहुंचकर विधिवत नोटिस चस्पाया.

दोनों आरोपी लंबे समय से चल रहे हैं फरार

थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उम्दा गांव निवासी स्वर्गीय नवल सिंह के पुत्र प्रद्युम्न सिंह और मुरारी सिंह के रूप में हुई है. दोनों लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

सरेंडर नहीं किया तो होगी अगली कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने इश्तिहार के माध्यम से दोनों आरोपियों को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि समय सीमा के अंदर आत्मसमर्पण नहीं किया गया तो न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई, जिसमें कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी शामिल हो सकती है, की जाएगी.

मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का है मामला

पुलिस के अनुसार, 6 दिसंबर को उम्दा गांव निवासी विनय कुमार मांझी ने जलालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया. इसी मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं.

Also Read : सारण में 24 घंटे के भीतर दो युवतियां लापता, दो गांवों से अपहरण के दो केस दर्ज, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन