भीषण गर्मी में फेल हुए ट्रांसफार्मर, सारण में कहीं लगी आग तो कहीं तकनीकी खराबी से रातभर गुल रही बिजली

Updated:
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग

Saran News: जिले के दिघवारा में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. बढ़ते तापमान और अत्यधिक लोड के कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं.

विज्ञापन

Saran News: (दिघवारा से अमित की रिपोर्ट) जिले के दिघवारा में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. बढ़ते तापमान और अत्यधिक लोड के कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं. कहीं ट्रांसफार्मर में आग लग गई तो कहीं तकनीकी खराबी के कारण देर रात तक बिजली गुल रही, जिससे लोग पूरी रात जागने को मजबूर हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

बढ़ती गर्मी से बढ़ा बिजली का लोड

तापमान में अचानक हुई वृद्धि के बाद बिजली की खपत तेजी से बढ़ गई है. इसके कारण नगर पंचायत दिघवारा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगे ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है. विभाग के अनुसार ओवरलोड की वजह से लगातार तकनीकी खराबियां सामने आ रही हैं.

सब्जी आढ़त में घंटों बाधित रही बिजली

देर शाम नगर पंचायत दिघवारा के सब्जी आढ़त इलाके में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. खराबी को दूर करने में बिजली विभाग को घंटों मशक्कत करनी पड़ी, जिसके कारण इलाके में लंबे समय तक बिजली बाधित रही. राईपट्टी मोहल्ले में लगे 200 केवीए ट्रांसफार्मर में अत्यधिक लोड के कारण अचानक आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

बिजली काटकर शुरू हुई मरम्मत

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल सप्लाई बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कराया. इस दौरान नगर पंचायत के अधिकांश वार्डों में देर रात तक बिजली गुल रही. बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा. नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटौती के कारण लोग रातभर रतजगा करते नजर आए.

तकनीकी खराबी दूर करने में जुटी टीम

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी बढ़ने से बिजली का लोड अचानक काफी बढ़ गया है. इसी कारण कई जगह तकनीकी खराबियां आई हैं. विभाग की टीम प्राथमिकता के आधार पर सभी खराबियों को दूर करने में जुटी हुई है.वहीं बिजली के जाने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read: Saran News : जानें सारण जिले में आज का दर्शन और शहर में कहां क्या होगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन