विश्व पर्यावरण दिवस पर सोनपुर मंडल का बड़ा अभियान, रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक के खिलाफ चला विशेष अभियान

पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल
Saran News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया.
Saran News: (सोनपुर से अभय सिंह की रिपोर्ट) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया. इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर प्लास्टिक प्रदूषण रोकने और यात्रियों को जागरूक करने के लिए कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं.
प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनों की हुई समीक्षा
अभियान के तहत मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लगी प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनों के रख-रखाव, कार्यप्रणाली और उपयोगिता की विस्तृत समीक्षा की गई. अधिकारियों ने प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निपटान को सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
रेलवे स्टेशनों पर चला सघन जांच अभियान
सोनपुर मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों पर संचालित वेंडर स्टॉल्स की विशेष जांच की गई. इस दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया गया.
वेंडरों को पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने की सलाह
जांच अभियान के दौरान वेंडरों को प्लास्टिक के बजाय पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए जागरूक और प्रेरित किया गया. रेलवे अधिकारियों ने साफ-सफाई और हरित वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया. मंडल प्रशासन ने रेल कर्मचारियों, यात्रियों और आम नागरिकों से प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है.
हरित भविष्य की दिशा में बढ़ रहा सोनपुर मंडल
पूर्व मध्य रेलवे का सोनपुर मंडल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है. मंडल प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता रहेगा.
Also Read: सारण में गड्ढों और जलजमाव से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










