सारण में बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने 3 अपराधियों को पकड़ा, देशी कट्टा-कारतूस बरामद, जानिए कैसे हुई कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

थाना में गिरफ्तार आरोपी

Saran News: सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे तीन संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सारण से कुलदीप महासेठ की रिपोर्ट
Saran News:
सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे तीन संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने तीनों के पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. समय रहते हुई इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई.

गुप्त सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान अमनौर पुलिस को सूचना मिली कि पैगा शेखपुरा स्थित दुखन मोड़ के समीप तीन संदिग्ध युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही तीनों संदिग्ध वहां से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया.

तलाशी में मिला कट्टा, जिंदा कारतूस और बाइक

गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की. पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और इसके लिए मौके पर योजना बना रहे थे.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस

बरामद अवैध हथियार और कारतूस के आधार पर अमनौर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी? पुलिस ने बताई पूरी पहचान

थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में भेल्दी थाना क्षेत्र के पैगा सदर निवासी चंदन कुमार (पिता- नागेंद्र राय), पैगा सदर निवासी अभिषेक राय (पिता- बिंदेश्वरी राय) तथा बैधनाथपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार (पिता- महेश प्रसाद) शामिल हैं. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिससे क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर आगे भी कार्रवाई की जा सकेगी.

Also Read: सारण में 3 महीने में 24 मौतें, सड़क किनारे खड़े ट्रक बन रहे काल, आंकड़ें कर देंगे हैरान, आखिर कब जागेगा सिस्टम?

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन