कभी दाल पकाने के लिए इस्तेमाल होता था पानी, आज कचरे से पट रहा छपरा का ऐतिहासिक शिल्पी पोखरा

बदहाली का शिकार शिल्पी पोखरा
Saran News: कभी अपने मीठे और स्वच्छ पानी के लिए प्रसिद्ध यह पोखरा आज कचरा डंपिंग स्थल बनता जा रहा है. साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में पोखरे का पानी प्रदूषित हो चुका है.
Saran News: (छपरा से प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट)
छपरा का ऐतिहासिक शिल्पी पोखरा, जिसे रघुनी साह सरोवर के नाम से भी जाना जाता है, आज बदहाली और उपेक्षा का शिकार है. कभी अपने मीठे और स्वच्छ पानी के लिए प्रसिद्ध यह पोखरा आज कचरा डंपिंग स्थल बनता जा रहा है. साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में पोखरे का पानी प्रदूषित हो चुका है और चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है.
जीर्णोद्धार कार्य बीच में ही पड़ा ठप
अंग्रेजों के समय से अस्तित्व में रहे इस पोखरे को तीन वर्ष पूर्व अतिक्रमण मुक्त कराया गया था. इसके बाद इसके जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हुआ, लेकिन कुछ काम होने के बाद निर्माण कार्य ठप पड़ गया. एक वर्ष पूर्व पोखरे की उड़ाही कर वर्षों से जमा कचरा हटाया गया था और इसके चारों ओर वाकिंग ट्रैक का निर्माण भी कराया गया था. इसके बावजूद नियमित रखरखाव नहीं होने से स्थिति फिर खराब हो गई है.
गंदगी और असामाजिक गतिविधियों का बना केंद्र
स्थानीय लोगों द्वारा पोखरे में कचरा फेंके जाने से इसके आसपास भारी गंदगी फैल गई है. कई लोग पोखरे के किनारे शौच भी कर रहे हैं, जबकि कुछ राहगीर इसे यूरिनल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. बाउंड्री वॉल का निर्माण अधूरा होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है.
इको पार्क के रूप में विकसित करने की योजना
जानकारी के अनुसार नगर विकास एवं आवास विभाग ने शिल्पी सरोवर को इको पार्क के रूप में विकसित करने की स्वीकृति दी है. इसके जीर्णोद्धार के लिए 30.35 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है. पहले चरण में 15.35 लाख रुपये की लागत से कुछ कार्य पूरे किए जा चुके हैं. योजना के तहत पार्क में लोगों के बैठने के लिए बेंच, टहलने के लिए वाकिंग ट्रैक, बच्चों के लिए झूले तथा अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा सरोवर को विकसित कर यहां नौकायन (बोटिंग) की व्यवस्था भी की जाएगी.
कभी पीने और भोजन बनाने में होता था उपयोग
स्थानीय बुजुर्ग शारदा देवी बताती हैं कि 60 और 70 के दशक में इस पोखरे का पानी इतना स्वच्छ और मीठा था कि महिलाएं इसे घर ले जाकर भोजन बनाने में इस्तेमाल करती थीं. विशेष रूप से दाल पकाने के लिए इस पानी का उपयोग किया जाता था, क्योंकि इसमें दाल आसानी से गल जाती थी. उन्होंने बताया कि कई लोग इस पानी का उपयोग पीने के लिए भी करते थे. उस समय पोखरे के चारों ओर घने वृक्ष थे, साफ-सफाई बेहतर थी और सुबह-शाम लोग यहां सुकून के पल बिताने आते थे.
जल्द पूरे होंगे शेष कार्य
छपरा नगर निगम की डिप्टी मेयर रागिनी देवी ने कहा कि पोखरे के जीर्णोद्धार का कार्य अभी अधूरा है और कई कार्य शेष हैं. बाउंड्री वॉल सहित अन्य निर्माण कार्य पूरे होने के बाद पोखरा पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.
Also Read: सारण में पंचायत के दौरान मारपीट, पांच घायल, 20 से 25 राउंड गोलीबारी का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










