Saran News : अखंड अष्टयाम को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु
Saran News : भव्य कलश यात्रा के बाद हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
Saran News (राणा सिंह पिन्टू) : गड़खा प्रखंड के मीठेपुर ब्रम्हस्थान पर 24 घंटे के अखण्ड अष्टयाम को लेकर रविवार को महमदपुर में भब्य कलश यात्रा निकाली गई. हाथी घोड़े व बैड बाजे के साथ निकाली गई भब्य कलश यात्रा में सैकड़ों नर-नारियों ने भाग लिया. कलश यात्रा महमदपुर के अरविंद कुमार सिंह के दरवाजे से निकलकर पूरे गांव का परिभ्रमण करते हुए सियाराम दास के मठिया महमदपुर पोखरा पर पहुुंची जहां आचार्य विवेकानंद तिवारी व सोनू तिवारी के वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच कलश मेें पवित्र गंगाजल की जलभरी कर पुन: यज्ञ स्थल पर पहुुंची.
आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
लाल पीला वस्त्र धारण किए नर-नारियों के जय श्रीराम जय हनुमान व हर-हर महादेव के जयघोष से वहा के पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. कलश यात्रा मेें मनोरम झाांकी भी आकर्षण का केंद्र बना रहा. कलश यात्रा मेें मुख्य रूप से संत शत्रुघ्न दास जी महाराज, अरविंद कुमार सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि राजकिशोर राय, रामअवधेश सिंह, राजेश सिंह, राहुल सिंह, शुभम सिंह, राजेश उपाध्याय, उदय पाण्डेय, सोनू पाठक, अमरनाथ पाण्डेय, रंजीत पाण्डेय आदि शामिल थे. पूर्णाहूति के बाद साांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Also Read : Saran News : नारायणपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










