पटना जा रहे मेडिकल दुकानदार को लूटेरों ने बनाया निशाना, पिस्टल दिखाकर लाखों की संपत्ति लूटी

Updated:
विज्ञापन
Saran News

लूटकांड के बाद पीड़ित राजेश कुमार साह की तस्वीर

Saran News : सारण के मकेर में पिस्टल के बल पर मेडिकल दुकानदार से नकदी, सोने की चेन, बाइक और मोबाइल की लूट.

विज्ञापन

मकेर (सारण) से पप्पु मिश्रा की रिपोर्ट
Saran News : मकेर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक मेडिकल दुकानदार से नकदी, सोने की चेन, मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया. घटना की प्राथमिकी पीड़ित ने मकेर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्राथमिकी के अनुसार, फुलवरिया निवासी राजेश कुमार साह पिता श्रीराम साह सोमवार को सुबह करीब ग्यारह बजे अपने घर से बाइक से दवा खरीदने पटना जा रहे थे. जैसे ही वे फुलवरिया-केवारा नहर रोड पर घर से करीब 500 मीटर आगे पहुंचे, एनएच-722 की तरफ से काले रंग की ग्लैमर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया.

तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूटी 2.5 लाख की नकदी, पुलिस जांच में जुटी

पीछे बैठे बदमाश ने राजेश की कनपट्टी पर पिस्टल सटा दी और जान से मारने की धमकी देने लगा. राजेश ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बीच में बैठे बदमाश ने उनका गले का करीब 15 ग्राम सोने का चेन और गले में लटका बैग छीन लिया. बैग में पटना से दवा खरीदने के लिए रखे 2,50,000 रुपये नकद थे. इसके बाद बदमाशों ने जेब से रेडमी नोट-11 मोबाइल,बाइक की चाबी और अन्य कागजात भी लूट लिए. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक लेकर परसा की तरफ फरार हो गए. पीड़ित ने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश की उम्र करीब 19 साल, हाइट 5 फीट, रंग सांवला और काला शर्ट-पैंट था. पीछे बैठकर पिस्टल सटाने वाले बदमाश की उम्र 18 साल, हाइट 5 फीट, सांवला रंग था. बीच में बैठे बदमाश की उम्र 20 साल थी जिसने काला शर्ट-पैंट पहन रखा था. राजेश कुमार साह ने मकेर थाने में आवेदन देकर तीनों अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से लूटी गई नकदी 2.5 लाख रुपये, होंडा शाइन बाइक, सोने की चेन, मोबाइल और कागजात बरामद कर कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : सूता फैक्ट्री मोड़ पर शराब तस्करों पर शिकंजा, कार से 324 लीटर शराब बरामद, शराब और वाहन जब्त

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन