saran news : गोल्डनगंज स्टेशन के पास ट्राली बैग में मिला अज्ञात युवती का शव

Updated at : 10 Mar 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : गोल्डनगंज स्टेशन के पास ट्राली बैग में मिला अज्ञात युवती का शव

saran news : सोनपुर-छपरा रेलखंड के गोल्डनगंज स्टेशन के समीप पुलिस ने एक ट्राली बैग में रखी 20 वर्षीया युवती की लाश बरामद की है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है

विज्ञापन

दिघवारा. सोनपुर-छपरा रेलखंड के गोल्डनगंज स्टेशन के समीप पुलिस ने एक ट्राली बैग में रखी 20 वर्षीया युवती की लाश बरामद की है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. सूचना मिलने पर दिघवारा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विपिन कुमार ने उक्त स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. जानकारी के मुताबिक उक्त स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो की चहारदीवारी से 30 फुट दूर स्थानीय लोगों ने लाल रंग के एक ट्रॉली बैग में रखा युवती का शव देखा. इसके बाद उक्त स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. आशंका है कि उक्त युवती की कहीं दूसरी जगह हत्या कर उक्त स्थल पर शव को ठिकाने लगाया गया है. पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन