Saran News : बाइक सवार युवक हादसे का शिकार, इलाज के दौरान गई जान

मृतक के घर के बाहर पहुंचे लोग
Saran News : सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Saran News (मनोज कुमार) : थाना क्षेत्र के डेवढ़ी पंचायत के सरेया बसंत गांव के सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है. मृतक का गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक सरेया बसंत गांव निवासी दिनेश सिंह का 23 वर्षीय पुत्र मुकुल कुमार सिंह है.जानकारी के अनुसार मुकुल बाइक से घर से निकला था सोनपुर जा रहा था कि सोनहो चौक के समीप एक अनियंत्रित पीकअप चालक ने पीछे से बाइक में जोड़दार टक्कर मार दिया. पीकअप की ठोकर से मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलवस्था में स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दिया.
जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
पुलिस टीम मुकुल को पीएचसी परसा लेकर पहुंची.जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में पटना रेफर कर दिया. तबतक परिजन परसा अस्पताल पहुंचे और पटना लेकर निकले. परिजनों ने बताया कि एम्स में पहुंचते ही चिकित्सकों ने मुकुल को मृत घोषित कर दिया. पटना में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को गांव में शव पहुंचे ही कोहराम मच गया. मृतक दो भाइयों में बड़ा था. मृतक के पिता दिनेश सिंह, भाई प्रीतम कुमार समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पाकर तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू,मुखिया प्रतिनिधि ई. दिलीप सिंह ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए इस दुःख की घड़ी में धर्य से काम लेने की अपील किया.
Also Read : Gopalganj News: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










