सारण में बारिश ने खोली सिस्टम की पोल, जर्जर नाले से पानी की निकासी हुई बंद, स्टेट हाईवे की सड़कें बनीं तालाब

सड़क पर पानी का जमाव
Saran Market Waterlogging : सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने तरैया बाजार की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. मूसलाधार बारिश के बाद बाजार की मुख्य सड़कों पर करीब एक फीट तक पानी जमा हो गया.
Saran Market Waterlogging : (मनोज कुमार) सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने तरैया बाजार की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. मूसलाधार बारिश के बाद बाजार की मुख्य सड़कों पर करीब एक फीट तक पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जर्जर नाले से पानी की निकासी बंद होने के कारण जलजमाव की समस्या और गंभीर हो गई है.
मुख्य सड़कों पर भरा बारिश का पानी
सोमवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद तरैया बाजार और आसपास की प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया. सड़क पर जमा कीचड़युक्त पानी से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.
Saran News : जर्जर नाले ने बढ़ाई मुश्किलें
स्थानीय लोगों के अनुसार तरैया-मढ़ौरा स्टेट हाईवे-73, तरैया-मसरख मार्ग तथा तरैया-अमनौर स्टेट हाईवे-104 पर जर्जर नालों के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है. इसके चलते कई जगहों पर करीब एक फीट तक पानी जमा है.
स्टेट हाईवे पर भी बाधित हुआ आवागमन
तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 पर तरैया नहर पुल से अवधिया टोला तक करीब 500 मीटर लंबी सड़क जलमग्न है. वहीं तरैया-अमनौर एसएच-104 पर थाना चौक से रामकीआई हॉस्पिटल तक करीब 800 मीटर तक सड़क पर पानी भरा हुआ है. इसके अलावा शिव मंदिर और तरैया-मसरख मोड़ के पास भी जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
गर्मी से राहत, लेकिन जलजमाव बना मुसीबत
बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन जलजमाव ने बाजार की स्थिति खराब कर दी. सड़क किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों को गंदे पानी और बदबू के बीच दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा.
नाला निर्माण की उठी मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द नाला निर्माण कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










