बालक शतरंज प्रतियोगिता में सारण बना चैंपियन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
बालक शतरंज प्रतियोगिता में सारण बना चैंपियन

सोनपुर मेला में जारी आउटडोर खेल कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बालक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सोनपुर. सोनपुर मेला में जारी आउटडोर खेल कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बालक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी व शतरंज संयोजक यशपाल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया. संयोजक सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल नौ प्रमंडल के खिलाड़ियों ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि शतरंज एक मानसिक खेल है. जिससे खिलाड़ियों की एकाग्रता तथा मानसिक विकास होता है. शतरंज के खिलाड़ी का कैलकुलेशन बहुत ही सटीक होता है. फाइनल में प्रथम स्थान सारण के सत्यम स्वप्निल, द्वितीय अंबर श्रीवास्तव, तृतीय दिव्यांशु वर्मा तथा चतुर्थ माण्विक त्रिपाठी को प्राप्त हुआ. तकनीकी पदाधिकारी के रूप में शुभम कुमार, सनी कुमार, पंकज कुमार चौहान, मृत्युंजय कुमार सिंह, सुजीत कुमार, सीमा कुमारी आदि रहे.

क्रिकेट मैच में मगध ने सोनपुर को हराया

क्रिकेट मैच का मुकाबला सोनपुर रेलवे और मगध के बीच खेला गया. मगध ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. टीम ने कुल 103रन बनाया. जिसमें गौतम ने 36 रन का योगदान दिया. हर्ष और अंकुश 22-22 रनों का योगदान किया. सोनपुर की तरफ से पुष्कल ने तीन विकेट लेकर मगध के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने से रोक दिया. जवाब में खेलने उतरी सोनपुर रेल्वे 76 रन पर ही आउट हो गई. मगध को 27 रन से विजेता घोषित किया गया. उद्घाटन डीएसओ श्री अंसारी, सुनील कुमार सिंह और यशपाल ने टॉस कराकर कर किया. अंपायरिंग मंटू कुमार व जितेंद्र तथा स्कोरिंग मुकुल यादव व सुजीत कुमार ने, कमेंट्री रोहित कुमार व सोनू कुमार ने किया. इस अवसर पर संजय कुमार सिंह, दिपक कुमार सिंह, किशोर कुणाल, नीलाभ गुंजन, पंकज कुमार चौहान, रूपनारायण जी, खुशीनुदी कमाल, मुकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार नवादा, सिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, शिवानी सिंह, राजेश कुमार मेजर, अमित कुमार गिरी, खुर्शीद आलम आदानी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन