जंक्शन पर आरपीएफ और एनसीबी ने चलाया सघन जांच अभियान

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
जंक्शन पर आरपीएफ और एनसीबी ने चलाया सघन जांच अभियान

विधानसभा चुनाव को लेकर रेल सुरक्षा और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के उद्देश्य से छपरा जंक्शन पर एक सघन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर रेल सुरक्षा और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के उद्देश्य से छपरा जंक्शन पर एक सघन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान आरपीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व आसूचना अधिकारी, एनसीबी पटना और सीआइबी प्रभारी संजय मिश्र ने किया, और इसे आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस रामाकृष्णन तथा नारकोटिक्स विभाग पटना के क्षेत्रीय निदेशक के निर्देशों पर चलाया गया. जांच अभियान के दौरान, छपरा जंक्शन परिसर, प्लेटफॉर्म, पार्सल कार्यालय और टाटानगर-थावे एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18181) में विशेष ध्यान दिया गया. डॉग स्क्वायड की मदद से टीम ने यात्रियों के सामान, पार्सल बोगियों और प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से तलाशी ली. इस दौरान टीम ने अवैध शराब, नशीले पदार्थ और प्रतिबंधित वस्तुओं की तलाशी ली, ताकि चुनाव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके. ऑपरेशन सतर्क के तहत किये गये इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नारकोटिक पदार्थों, अवैध शराब और प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी को रोकना था. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान चुनाव तक लगातार जारी रहेगा और रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने यात्रियों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस को दें. यह कदम सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है, ताकि चुनावी माहौल में अवैध गतिविधियों को पूरी तरह से रोका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन