सारण में पालतू सुअरों का आतंक, माधोपुर में 50 बीघे की मक्का फसल बर्बाद, किसानों ने मांगा मुआवजा

Updated:
विज्ञापन

सुअरों द्वारा क्षतिग्रस्त मक्का फसल के खेत और बचे हुए फसल को सुरक्षित करती महिला किसान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रसूलपुर के माधोपुर गांव में पालतू सुअरों ने पचास बीघे मक्के की फसल बर्बाद कर दी. किसान परेशान, मुआवजे की मांग और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

विज्ञापन

Saran News: जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में पालतू सुअरों के भारी उत्पात से किसान त्रस्त हो चुके हैं. जहां एक तरफ इलाके के कई गांव नीलगाय के संकट से जूझ रहे हैं, वहीं माधोपुर में इन बेकाबू सुअरों ने 50 बीघे से अधिक मक्के की तैयार फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया है. मेहनत पर पानी फिरता देख किसान रात-रात भर जागकर खेतों में पहरा देने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

बर्बाद फसल देख रो पड़ी महिला किसान

पीड़ित किसान परदेशी यादव ने बताया कि उनके डेढ़ बीघे मक्के की फसल को सुअरों और नीलगायों ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. वहीं बटाई पर खेत लेकर खेती करने वाली महिला किसान घुंवर साह अपनी उजड़ी फसल देखकर खेत में ही बेहोश हो गईं. उन्होंने रोते हुए कहा कि खून-पसीने की कमाई और महाजन से लिया कर्ज सब मिट्टी में मिल गया है.

पंचायत में मालिक ने खड़े किए हाथ

फसल बर्बादी से आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया विजय कुमार उपाध्याय के यहां पंचायत बुलाई. पंचायत में सुअर पालक रमेश बांसफोर ने बेबसी जाहिर करते हुए कहा कि वह इन्हें गोपालगंज से लाया था, लेकिन अब ये काफी खूंखार हो चुके हैं और उसके नियंत्रण से बाहर हैं. उसने साफ कह दिया कि यदि ग्रामीण या प्रशासन इन्हें मार भी दे, तो उसे कोई आपत्ति नहीं होगी.

पंचायत बैठी. पंचायत में उपस्थित पालतु सुअरों के मालिक रमेश बांसफोर ने कहा कि इन सुअरों को वह गोपालगंज से लाया था जो खुंखार हो गया है और उसके नियंत्रण से बाहर है. रमेश ने कहा कि ग्रामीण अथवा प्रशासन चाहे तो इन खुंखार सुअरों को मार सकता है उसे कोई एतराज़ नहीं है. उधर किसान अनिल कुमार, ओमप्रकाश, दिग्विजय उपाध्याय आदि ने बताया कि दो महीने पूर्व आसपास के पंचायतों में सारे घोडपड़ास और जंगली सुअर मार डाले गये पर चनचौरा पंचायत जनप्रतिनिधियों के लापरवाही के कारण वंचित रहा,जिसका परिणाम किसान भुगत रहे हैं.ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय सांसद और विधायक को सरकार से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग करनी चाहिए. --------------------- रसूलपुर के माधोपुर गांव में सुअरों द्वारा क्षतिग्रस्त मक्का फसल के खेत और बचे हुए फसल को सुरक्षित करती महिला किसान | Prabhat Khabar Network
रसूलपुर के माधोपुर गांव में सुअरों द्वारा क्षतिग्रस्त मक्का फसल

किसानों ने की सरकारी मुआवजे की मांग

किसान अनिल कुमार, ओमप्रकाश और दिग्विजय उपाध्याय ने बताया कि आसपास के इलाकों में अभियान चलाकर जंगली जानवरों को हटाया गया, लेकिन चनचौरा पंचायत में लापरवाही बरती गई. किसानों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सांसद और विधायक से मांग की है कि बर्बाद फसलों का आकलन करवाकर पीड़ित किसानों को उचित सरकारी मुआवजा दिलाया जाए.

Also Read: अब घर बैठे मोबाइल से बनाएं आभा हेल्थ आईडी, सारण में अभियान तेज; जानें कैसे कुछ मिनट में बनेगा आपका कार्ड

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन