ePaper

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलायेगी छपरा-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन

Updated at : 29 Oct 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलायेगी छपरा-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन

छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा 05088,05087 छपरा-कोलकाता-छपरा वाया हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, समस्तीपुर अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से बृहस्पतिवार को एक ट्रिप तथा कोलकाता से शुक्रवार को एक ट्रिप में निम्नवत किया जायेगा.

विज्ञापन

छपरा. छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा 05088,05087 छपरा-कोलकाता-छपरा वाया हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, समस्तीपुर अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से बृहस्पतिवार को एक ट्रिप तथा कोलकाता से शुक्रवार को एक ट्रिप में निम्नवत किया जायेगा. वही 05088 छपरा-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी गुरुवार को छपरा से 14:05 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 15:15 बजे, मुजफ्फरपुर से 16:10 बजे, समस्तीपुर से 17:17 बजे, बरौनी से 18:35 बजे, किउल से 20:37 बजे, झाझा से 22:45 बजे, जीसीडीह से 23:52 बजे, दूसरे दिन मधुपुर से 00:17 बजे, चितरंजन से 01:10 बजे, आसनसोल से 01:47 बजे, दुर्गापुर से 02:19 बजे, वर्धमान से 03:33 बजे, बंदेल से 04:25 बजे, नैहाटी से 04:55 बजे छूटकर 06:00 बजे कोलकाता पहुँचेगी. वही वापसी यात्रा में, 05087 कोलकाता-छपरा पूजा विशेष गाड़ी आगामी शुक्रवार को कोलकाता से 09:00 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 09:50 बजे,बंदेल से 10:17 बजे, वर्धमान से 11:35 बजे,दुर्गापुर से 12:38 बजे, आसनसोल से 13:13 बजे, चितरंजन से 13:38 बजे, मधुपुर से 14:37 बजे, जीसीडीह से 15:25 बजे,झाझा से 17:45 बजे,किउल से 18:42 बजे, बरौनी से 20:25 बजे, समस्तीपुर से 21:35 बजे, मुजफ्फरपुर से 22:35 बजे,हाजीपुर से 23:35 बजे छूटकर दूसरे दिन छपरा 01:30 बजे पहुँचेगी. वही इस गाड़ी में आई सी एफ सामान्य श्रेणी के 18 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन