Chhapra News : कॉलेजों में निर्धारित शेड्यूल पर हुई स्नातक फाइनल इयर की प्रायोगिक परीक्षा

Updated at : 06 Mar 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra News : कॉलेजों में निर्धारित शेड्यूल पर हुई स्नातक फाइनल इयर की प्रायोगिक परीक्षा

Chhapra News : स्नातक पार्ट थर्ड फाइनल इयर सत्र 2021-24 की प्रैक्टिकल व वायवा परीक्षा जिले के विभिन्न कॉलेजों पर कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई.

विज्ञापन

छपरा. स्नातक पार्ट थर्ड फाइनल इयर सत्र 2021-24 की प्रैक्टिकल व वायवा परीक्षा जिले के विभिन्न कॉलेजों पर कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. पहले दिन शहर के राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज आदि केंद्रों पर विज्ञान संकाय के अंतर्गत भौतिक, रसायन शास्त्र, बॉटनी, जूलॉजी व आइएफएफ विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा हुई. वहीं कला में मनोविज्ञान, भूगोल, गृहविज्ञान व संगीत की परीक्षा ली गयी. विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के निर्देश पर विभिन्न केंद्रों पर बाह्य परीक्षकों की निगरानी में ही प्रैक्टिकल परीक्षा संचालित की जा रही है. सभी केंद्रों पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही प्रैक्टिकल परीक्षा ली जा रही है. परीक्षार्थियों ने अपने क्रमांक के अनुसार निर्धारित हॉल में बैठकर प्रैक्टिकल के लिखित प्रश्नों का उत्तर दिया. वहीं विभिन्न विभागों में लिखित परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल से संबंधित वायवा का भी आयोजन किया गया. विदित हो कि ऑनर्स विषयों का प्रैक्टिकल छह से 11 मार्च तक निर्धारित है.

अवैध वसूली की रोकथाम के लिए निर्देश जारी

विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के दौरान अवैध वसूली की रोकथाम को लेकर प्राचार्यों को निर्देश जारी किया है. जिसके बाद सभी केंद्रों पर प्राचार्य अलर्ट दिखे. पूर्व की परीक्षाओं में जिले के कई केंद्रों से प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान अवैध वसूली की शिकायत मिली थी. जिसके बाद से बाह्य परीक्षकों की निगरानी में प्रायोगिक परीक्षा संचालित कराने का निर्णय लिया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 11 मार्च तक स्नातक ऑनर्स विषय की प्रैक्टिकल परीक्षाएं संचालित की जायेंगी. सभी विषयों के प्रैक्टिकल तथा वायवा का शेड्यूल संबंधित कॉलेजों में प्रकाशित किया जा चुका है.

अप्रैल में मुख्य परीक्षा संभावित

परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होने के उपरांत मुख्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जायेगी. मुख्य परीक्षा अप्रैल में संभावित है. जिसका शेड्यूल लगभग तैयार कर लिया गया है. एक-दो दिनों में ही मुख्य विषयों की परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल प्रकाशित होगा. परीक्षा विभाग अप्रैल महीने में स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2024 तथा स्नातक फाइनल इयर सत्र 2021 दोनों ही परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी में जुटा है.

ये हैं प्रायोगिक परीक्षा के केंद्र

प्रायोगिक परीक्षा के लिए सारण के राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज, जगलाल चौधरी कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज, एचआर कॉलेज अमनौर, वाइएन कॉलेज, दिघवारा व पीआर कॉलेज, सोनपुर को केंद्र बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन