राष्ट्र के विकास के लिए मतदान केंद्रों तक बढ़ाना होगा मजबूत कदम

Updated at : 18 May 2024 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्र के विकास के लिए मतदान केंद्रों तक बढ़ाना होगा मजबूत कदम

दिव्यांग एथलीट अमित राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के दम पर विशेष पहचान बनाने के बाद अब मतदाताओं को जागरूकता कर उन्हें मतदान के लिये प्रेरित कर रहे हैं.

विज्ञापन

छपरा. सारण लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान है. जिला प्रशासन के साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थान भी आगे आकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं. दिव्यांग मतदाता भी जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. सदर प्रखंड स्थित मानपुर जहांगीर निवासी अमित कुमार सिंह को मतदाता जागरूकता अभियान का जिला आइकॉन बनाया गया है. दिव्यांग एथलीट अमित राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के दम पर विशेष पहचान बनाने के बाद अब मतदाताओं को जागरूकता कर उन्हें मतदान के लिये प्रेरित कर रहे हैं. जिससे सारण जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके. अमित ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस बार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया है. गांव-गांव में मतदाताओं को चुनाव के दिन बूथ तक आने की अपील की जा रही है. दिव्यांग होने के बावजूद अमित अपने बुलंद हौसलों से रोजाना जागरूकता कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज एक-एक वोट की कीमत है. एक बेहतर जनप्रतिनिधि चुनकर मतदाता समाजिक विकास के अभियान को गति से सकते हैं. युवा वोटर देश का भविष्य हैं. उन्हें आगे आकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिये. राष्ट्र और समाज के विकास के लिए सबकी हिस्सेदारी जरूरी है.

युवाओं में दिख रहा उत्साह

दिव्यांग संजीव की पहचान एक कलाकार के रूप में है. वह बताते हैं कि युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है. इस बार सारण निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 50 हजार नये मतदाताओं को लिस्ट में शामिल किया गया है. जिसमें 60 प्रतिशत युवा वोटर हैं. जो पहली बार लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होंगे. 20 से 22 वर्ष के युवा खासे उत्साहित हैं. नये वोटरों के अपने-अपने मुद्दे हैं. जिन्हें लेकर वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने को तैयार हैं. युवा वोटरों की संख्या इस बार जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ा सकती है.

महिलाएं और दिव्यांग आगे आयें

दिव्यांग मतदाताओं का जिक्र करते हुए पप्पू कुमार ने बताया कि प्रखंडों में कई ऐसे दिव्यांग हैं जिन्हें पता ही नही कि उनके लिये कितनी लाभकारी योजनायें चल रही हैं. जिनका फायदा उठा कर वह अपने जीवन को नयी दिशा दे सकते हैं. आज प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों के लिए काफी अच्छी व्यवस्था की है. अंकिता बताती है कि महिलाएं सिर्फ घरेलू कार्यों में ही नही अपितु आज सामाजिक कार्यों में भी आगे आ रही हैं. ठीक उसी प्रकार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में भी उनकी हिस्सेदारी बढ़नी चाहिये. उन्होंने सारण के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिये आगे आकर मतदान करने की अपील की है.

क्या कहते हैं दिव्यांग

आज एक-एक वोट की कीमत है. एक बेहतर जनप्रतिनिधि चुनकर मतदाता सामाजिक विकास के अभियान को गति से सकते हैं. युवा वोटर देश का भविष्य हैं. उन्हें आगे आकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिये. राष्ट्र और समाज के विकास के लिए सबकी हिस्सेदारी जरूरी है. – अमित कुमार सिंह, जिला आइकॉन, मतदाता जागरूकता अभियान

महिलाएं सिर्फ घरेलू कार्यों में ही नही अपितु आज सामाजिक कार्यों में भी आगे आ रही हैं. ठीक उसी प्रकार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में भी उनकी हिस्सेदारी बढ़नी चाहिये. सारण के सभी मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिये आगे आकर मतदान करना चाहिये. यह हमारा अधिकार है. – अंकिता कुमारी, दिव्यांग छात्रा

प्रखंडों में कई ऐसे दिव्यांग हैं जिन्हें पता ही नही कि उनके लिए कितनी लाभकारी योजनायें चल रही हैं. जिनका फायदा उठा कर वह अपने जीवन को नयी दिशा दे सकते हैं. आज प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों के लिये काफी अच्छी व्यवस्था की है. मतदान के दिन सबसे पहले अपना वोट डालें फिर कोई और कम करें. – पप्पू कुमार, शिक्षक

अपने अधिकारों के लिए मतदाताओं को आगे आना होगा. मतदान करना सबका दायित्व है. इसे कभी नहीं भूलना चाहिये. जिस दिन हमारे क्षेत्र में मतदान है. उस दिन हमारा पहला लक्ष्य होना चाहिये कि सब काम छोड़कर पहले बूथ तक जायें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. मतदान से ही देश का उज्ज्वल भविष्य निर्धारित होगा. – संजीव जायसवाल, दिव्यांग कलाकार

लोकतंत्र में मतदान का अधिकार मिला है. हमें इस अधिकार के महत्व को समझना चाहिये. समाज के हर वर्ग को सजग होकर मतदान के दिन बूथ तक जाना चाहिये. वोट डालना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिये. युवाओं में इस बार काफी उत्साह दिख रहा है. उम्मीद है कि युवा अपने अभिभावकों के साथ मतदान जरूर करेंगे. – सुनील कुमार शर्मा, एथलीट

आज प्रशासन के साथ ही विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है. ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम एक सजग नागरिक की तरह सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें. पहले मतदान फिर जलपान के संकल्प को दोहराना होगा. तभी उन्नत राष्ट्र की परिकल्पना साकार होगी.- धर्मेंद्र कुमार सिंह, एथलीट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन