जमीन विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिस पदाधिकारी घायल

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिस पदाधिकारी घायल

थाना क्षेत्र के मुजौना गांव में बुधवार को जमीन विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस घटना में दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गये.

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र के मुजौना गांव में बुधवार को जमीन विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस घटना में दो पुलिस पदाधिकारी घायल हो गये. घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान स्व सहादुर राय का पुत्र शैलेश राय, उसकी पत्नी आशा देवी, पुत्र साहेब कुमार और सूरज कुमार के रूप में की गयी है. मामला मिर्जापुर निवासी मुन्ना चौबे और आरोपित परिवार के बीच भूमि विवाद से जुड़ा है. बुधवार को मुन्ना चौबे द्वारा विवादित भूमि पर दवा छिड़कने की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची. विवाद बढ़ने पर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश अतिरिक्त बल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को थाना बुलाकर विवाद सुलझाने की बात कही. इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम से उलझकर उन पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने डंडा, ईंट और पत्थर से हमला करते हुए 112 वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. हमले में दो पुलिस पदाधिकारी घायल हुए. पुलिस ने घटना के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया. गिरफ्तार शैलेश राय पर पूर्व में भी दरियापुर थाना कांड संख्या 339/14 के तहत पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज है. वहीं उसका पुत्र साहेब कुमार पर परसा थाना क्षेत्र में भी मामला दर्ज है, जिसमें उसे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने बताया कि मुन्ना चौबे और उनके भाई को एसडीओ कोर्ट भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन