अंतरजिला चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
अंतरजिला चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस ने अंतर-जिला चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

छपरा. पुलिस ने अंतर-जिला चोर गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह ने हाल के दिनों में सोनपुर और गड़खा थाना क्षेत्रों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर रखा था. शनिवार को जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने इस सफलता की विस्तृत जानकारी दी. ग्रामीण एसपी ने बताया कि आठ जनवरी को सोनपुर के बैजलपुर जमुनी स्थित न्यू गणपति सीमेंट भंडार से 10 टन सरिया, डीजल और नकदी की चोरी हुई थी. वहीं, 10 दिसंबर 2025 को गड़खा के जसोसती पोखरा स्थित एक गोदाम से ट्रक के जरिए भारी मात्रा में चिउरा और अनाज की चोरी की गयी थी. इन मामलों की जांच के लिए एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर एसआइटी का गठन किया गया था.

मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर दबोचे गये अपराधी

जिला आसूचना इकाई और तकनीकी अनुसंधान की मदद से पुलिस टीम ने मुजफ्फरपुर जिले में छापेमारी की. पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पहले दबोचा, जिनकी निशानदेही पर चौथे अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई. पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि गड़खा और सोनपुर, दोनों जगहों पर इसी गिरोह ने हाथ साफ किया था. गिरफ्तार अभियुक्तों में सभी मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं. जिसमें सानू कुमार पिता छोटेलाल चौधरी, ग्राम जाफरपुर, थाना पारू, सबरेश कुमार पिता अरुण कुमार, ग्राम माधोपुर बुजुर्ग, थाना देवरिया, अनिल राय पिता अरुण कुमार, ग्राम माधोपुर बुजुर्ग, थाना देवरिया, राज कुमार पिता राज कामेश्वर सिंह, ग्राम दाउदपुर, थाना दाउदपुर शामिल है. पुलिस के अनुसार, अनिल राय और सबरेश कुमार के विरुद्ध सारण, मुजफ्फरपुर, सीवान, वैशाली और पूर्वी चंपारण सहित आठ से अधिक थानों में लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने इनके पास से 7.2 टन सरिया, 4500 किलोग्राम चना दाल, 1170 किलोग्राम मटर दाल, 930 किलोग्राम चना बरामद किया है. ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने कहा कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर जल्द से जल्द सजा दिलायी जाएगी. इस सफल कार्रवाई में सोनपुर व गड़खा थाना पुलिस के साथ जिला आसूचना इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन