चाकूबाजी व फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
चाकूबाजी व फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी स्टेशन के समीप बीती रात दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

विज्ञापन

छपरा. शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी स्टेशन के समीप बीती रात दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस संदर्भ में सारण एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी सूचना दी है. इस संदर्भ में उन्होंने बताया हैं कि पुलिस क्लब के समीप लगे नये साल को लेकर लगे मेले में फ्री में झूला झूलने को लेकर झूला संचालक और कुछ शरारती तत्वों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. इस घटना में दोनों पक्षों के तरफ से कुल तीन लोग घायल हो गए थे. जिसमें भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नवीगंज मोहल्ला निवासी विजय साह का 23 वर्षीय पुत्र अनुभव कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुआ था, जिसे पटना रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. वहीं नगर थाना पुलिस द्वारा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अन्य की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन